बोकारो : होटल के बेसमेंट में मिला अवैध शराब का जखीरा, नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़

बोकारो : होटल के बेसमेंट में मिला अवैध शराब का जखीरा, नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बोकारो : जिला प्रशासन ने बोकारो में अवैध शराब कारोबार का बड़ा खुलासा किया है। कसमार थाना क्षेत्र के दांतू गांव स्थित एनएच किनारे हंगरी होटल के बेसमेंट में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब और नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई।

यह कार्रवाई सहायक आयुक्त उत्पाद उमाशंकर सिंह के मार्गदर्शन और निरीक्षक उत्पाद बोकारो के नेतृत्व में की गई। छापेमारी में विभिन्न ब्रांड की शराब की पेटियां, तैयार बोतलें, ढक्कन, स्टिकर और नकली शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला रसायन कैरेमल बरामद किया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इस फैक्ट्री का संचालन कुंडौरी निवासी विनोद साव द्वारा किया जा रहा था। यहां नामी ब्रांड की नकली विदेशी शराब तैयार कर बाजार में बेचने की योजना बनाई जा रही थी।

विभाग ने इस पूरे मामले में उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक उत्पाद बिजय कुमार पाल, अवर निरीक्षक सदर-सह-तेनुघाट सन्नी विवेक तिर्की, अवर निरीक्षक बेरमो-सह-चन्द्रपुरा महेश दास, थाना प्रभारी कसमार सहित विभागीय व स्थानीय पुलिस बल की सक्रिय भूमिका रही।

About Author

error: Content is protected !!