रेड के बीच दीवार कूदकर भाग रहे थे TMC विधायक, ED की टीम ने खेत में दौड़ाकर पकड़ा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक जीवन कृष्ण साहा को गिरफ्तार कर लिया।
ED ने TMC विधायक जीवन कृष्ण साहा को सोमवार, 25 अगस्त 2025 को गिरफ्तार किया।
छापेमारी के दौरान साहा ने दीवार कूदकर भागने की कोशिश की, पास के खेत में पकड़े गए।
मोबाइल फोन फेंकने का आरोप; डिवाइसेज़ बरामद, फॉरेंसिक जांच को भेजे जाएंगे।
मामला स्कूल/टीचर भर्ती (SSC) घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच का हिस्सा।
साहा 2023 में भी इस केस में गिरफ्तारी का सामना कर चुके हैं (अन्य एजेंसी की कार्रवाई)।
जानकारी के मुताबिक, मुर्शिदाबाद जिले के बुरवान स्थित उनके आवास पर जब ईडी की टीम छापेमारी करने पहुँची, तो विधायक ने दीवार कूदकर भागने की कोशिश की। लेकिन ईडी अधिकारियों ने पीछा कर पास के खेत में उन्हें धर दबोचा।
सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी के वक्त विधायक के कपड़ों और शरीर पर मिट्टी लगी हुई थी।
ईडी ने बताया कि रेड के दौरान कृष्ण साहा ने सबूत नष्ट करने की भी कोशिश की और अपना मोबाइल फोन घर के पास बने तालाब में फेंक दिया। हालांकि, ईडी की टीम ने तालाब से उनके दोनों मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं, जिन्हें अब फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।