अवैध कोयला लदे वाहन जप्त, चालक-उप चालक जेल भेजे गए
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कतरास। तेतुलमारी पुलिस ने सोमवार अहले सुबह तिलाटांड़ पहाड़ी के पास से अवैध कोयला लदे दो बिना नंबर के बोलेरो वाहन जब्त किए। वाहनों से कोयला बेलचा सहित अन्य सामान भी बरामद हुआ।
पुलिस ने बताया कि दोनों बोलेरो में लगभग दो-दो टन कोयला लदा हुआ था। इस मामले में एसआई पूरण टोपनो के आवेदन पर तेतुलमारी थाना कांड संख्या 55/2025 दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वेस्ट मुडीडीह तेतुलमारी निवासी विवेक कुमार दास उर्फ बबलू और मानटांड़ (तोपचाची) निवासी शंकर रविदास के रूप में हुई है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
जब्त वाहनों को तेतुलमारी थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। पुलिस ने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।