बाघमारा में गोलीकांड, युवक शंकर बेलदार को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, हालत नाज़ुक
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद जिले के बाघमारा थाना क्षेत्र के भटमूरना से इस वक्त बड़ी और सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है।
सूत्रों के अनुसार, शंकर बेलदार नामक युवक को दो बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।

गोली लगते ही युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में उसे शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH), धनबाद पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने घायल की स्थिति को नाज़ुक बताया है।
घटना की जानकारी मिलते ही बाघमारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीद गवाहों के बयान के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है।
इस गोलीकांड से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच आपसी रंजिश और आपराधिक गतिविधि – दोनों पहलुओं से कर रही है।