मृतक प्रदीप के आश्रित को मिला BSL में नियोजन, सांसद ढुल्लू महतो ने सौंपा नियुक्ति पत्र

मृतक प्रदीप के आश्रित को मिला BSL में नियोजन, सांसद ढुल्लू महतो ने सौंपा नियुक्ति पत्र

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट के ट्रैफिक विभाग में कार्यरत प्रदीप कुमार गोस्वामी का निधन 24 अगस्त को लंबी बीमारी के कारण हो गया था। उनके आश्रित को आज बीएसएल में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने स्वयं मृतक की पत्नी को यह नियुक्ति पत्र सौंपा। सांसद ने बताया कि प्रदीप गोस्वामी की मृत्यु इलाज के क्रम में हुई थी, लेकिन बोकारो स्टील प्रबंधन एवं मेडिकल बोर्ड की खामियों के चलते आश्रित को नियमानुसार नियुक्ति पत्र समय पर नहीं मिल पाया।

उन्होंने कहा कि जैसे ही यह मामला उनके संज्ञान में आया, उन्होंने बोकारो स्टील प्रबंधन से बात कर नियोजन की प्रक्रिया को पूरा कराया। अंततः आज स्व. गोस्वामी की पत्नी को उनके पति की सेवा के बदले आश्रित नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

 

About Author

error: Content is protected !!