बिग बॉस 19 के मंच पर धनबाद के ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के लेखक ज़ीशान का जलवा, सलमान खान ने किया भव्य स्वागत

बिग बॉस 19 के मंच पर धनबाद के ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के लेखक ज़ीशान का जलवा, सलमान खान ने किया भव्य स्वागत

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद :
धनबाद के लिए गर्व का क्षण है जब ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के मशहूर लेखक ज़ीशान कादरी ने बिग बॉस सीजन 19 के मंच पर एंट्री की। ग्रैंड प्रीमियर में मेज़बान सलमान खान ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

ज़ीशान शो के दूसरे सदस्य बने जिन्होंने बिग बॉस के घर में कदम रखा। अब वे बाकी प्रतिभागियों के साथ एक ही छत के नीचे रहकर अपने व्यक्तित्व, हुनर और खेल से दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश करेंगे।

ज़ीशान की मौजूदगी ने न सिर्फ़ धनबाद बल्कि पूरे झारखंड को गौरवान्वित किया है। बॉलीवुड में अपनी दमदार लेखनी और क्रिएटिविटी से पहचान बनाने वाले ज़ीशान अब रियलिटी शो की कहानी का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

इस सीज़न में अलग-अलग पृष्ठभूमियों से आए कई सेलिब्रिटीज़ मौजूद हैं, ऐसे में दर्शकों के लिए यह सफ़र और भी रोमांचक होने वाला है।

 

About Author

error: Content is protected !!