किराये के कमरे में फंदे से झूलता मिला 19 वर्षीय छात्रा का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

गिरिडीह : किराये के कमरे में फंदे से झूलता मिला 19 वर्षीय छात्रा का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह इलाके में सोमवार को सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां किराये के मकान में रह रही 19 वर्षीय छात्रा का शव कमरे के अंदर फंदे से झूलता हुआ बरामद किया गया।

मृतका की पहचान जनता जरिडीह निवासी बहादूर सिंह की पुत्री किरण कुमारी के रूप में हुई है। वह गिरिडीह में रहकर डिप्लोमा की पढ़ाई कर रही थी और बीते कुछ समय से सिहोडीह स्थित स्व. कुणाल रंजन के मकान में किराये पर रहती थी।

जानकारी के अनुसार, हाल ही में उसने अपनी एक सहेली को भी अपने साथ रहने के लिए बुलाने की बात कही थी। सोमवार को जब सहेली कमरे पर पहुँची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों को सूचना दी गई। बाद में मुखिया की मौजूदगी में पुलिस मौके पर पहुँची।

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया, जहां छात्रा का शव साड़ी के फंदे से झूलता मिला। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन यह प्रेम प्रसंग से जुड़ा है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इसकी जांच हर एंगल से की जा रही है। मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

 

About Author

error: Content is protected !!