हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कई होटलों में देह व्यापार का भंडाफोड़

हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कई होटलों में देह व्यापार का भंडाफोड़

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हजारीबाग। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के विभिन्न होटलों में देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। इसी आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) के नेतृत्व में छह दंडाधिकारी, कई पदाधिकारी और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के साथ विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।

इस दौरान होटल रेस्टोरेंट 7 डेज, होटल रुक्मणी, होटल 2 ईंट, होटल स्पाइसी, होटल सिद्धिविनायक और होटल रेस्टोरेंट वर्णिका में रेड की गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने मौके से कई युवक-युवतियों को पकड़ा है और होटल संचालकों से भी पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और दोषियों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

यह कार्रवाई हजारीबाग पुलिस की अपराध एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है।

 

About Author

error: Content is protected !!