बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की गाड़ी के नीचे आया पुलिसकर्मी

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की गाड़ी के नीचे आया पुलिसकर्मी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिहार में कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। नवादा से गुजर रही यात्रा के बीच सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी राहुल गांधी की गाड़ी के पहिए के नीचे आ गया।

जानकारी के मुताबिक, भारी भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान पुलिसकर्मी का संतुलन बिगड़ गया और उसका पैर गाड़ी के आगे के पहिए के नीचे आ गया। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे खींचकर बाहर निकाला।

हादसे के बाद राहुल गांधी ने भी अपनी गाड़ी रोकी और घायल जवान का हालचाल जाना। पुलिसकर्मी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

 

About Author

error: Content is protected !!