धनबाद के कैदी जय मंगल हाजरा की रिम्स जाते वक्त मौत

धनबाद के कैदी जय मंगल हाजरा की रिम्स जाते वक्त मौत

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची/धनबाद : जमीन कारोबारी अजय पासवान और समीर मंडल हत्याकांड के आरोपी कैदी जय मंगल हाजरा की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जय मंगल हाजरा मूल रूप से धनबाद के बगुला बस्ती का रहने वाला था।

वह पहले धनबाद जेल में बंद था, लेकिन सुरक्षा कारणों से वर्ष 2024 में उसे रामगढ़ उपकारा में शिफ्ट किया गया था।

बिगड़ी तबीयत, रास्ते में तोड़ा दम

पिछले कुछ दिनों से जय मंगल हाजरा बीमार चल रहा था। सोमवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने उसे रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया।

लेकिन रांची ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

चर्चा में हत्याकांड से जुड़ा मामला

जय मंगल हाजरा धनबाद के चर्चित जमीन कारोबारी अजय पासवान और समीर मंडल हत्याकांड का आरोपी था। इसी मामले में वह लंबे समय से जेल में बंद था।

उसकी मौत के बाद जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हलचल मच गई है।

 

About Author

error: Content is protected !!