हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,कार से 102 किलो डोडा बरामद, तस्कर फरार

हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,कार से 102 किलो डोडा बरामद, तस्कर फरार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हजारीबाग। रविवार (17 अगस्त 2025) की सुबह हजारीबाग पुलिस ने बरही चौक पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने एक वरना कार से 102 किलो डोडा बरामद किया है। हालांकि, कार चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की वरना कार (UP70CY-9444) में मादक पदार्थ लोड है। सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही व थाना प्रभारी बरही के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

सुबह करीब 10:05 बजे जब संदिग्ध कार बरही चौक पहुंची तो पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। लेकिन चालक पुलिस को देखकर गाड़ी तेजी से लेकर भाग गया। पीछा करने पर उसने हरिनगर गली में कार खड़ी कर दी और फरार हो गया।

कार को जब्त कर थाना लाया गया। जांच में कार से कुल 07 बोरा डोडा (कुल वजन 102 किलो) बरामद हुआ।

जप्त सामान का विवरण

1. वरना कार (UP70CY-9444)

2. 07 बोरा डोडा – कुल 102 किलो

शामिल पुलिस अधिकारी

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बरही

थाना प्रभारी, बरही थाना

पु०अ०नि० हरेन्द्र कुमार सिंह

सशस्त्र बल, बरही थाना

इस मामले में बरही थाना कांड सं० 299/2025, दिनांक 17.08.2025 दर्ज कर NDPS Act की धारा 15(c)/22(c)/29 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

 

About Author

error: Content is protected !!