ऑनलाइन गेमिंग और नशे के चक्कर में युवक बने बाइक चोर, बोकारो पुलिस ने गिरोह का किया भंडाफोड़
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दुग्दा। बोकारो पुलिस ने जिले में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार को दुग्दा थाना परिसर में प्रेस वार्ता कर एक अंतरजिला बाइक चोरी गिरोह का खुलासा किया।
एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि विशेष जांच अभियान के तहत पुलिस ने गिरोह के सरगना आकाश यादव समेत तीन युवकों और दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर सात चोरी की बाइक बरामद की हैं।
कैसे हुआ खुलासा?
16 अगस्त को रटारी स्थित महावीर चौक पर वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस को देखकर दो युवक संदिग्ध रूप से भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने बाइक चोरी करने और धनबाद में बेचने की बात कबूल की। उनकी निशानदेही पर चंद्रपुरा, दुग्दा और धनबाद से सात बाइक बरामद की गईं।
गिरोह का सरगना आकाश यादव
गिरफ्तार आरोपियों में
आकाश यादव (27 वर्ष), स्टेशन रोड, चंद्रपुरा
सागर कुमार तुरी, आगरडीह, थाना दुग्दा
सुमित कुमार (20 वर्ष), डुमरा (राजाबाड़ी), थाना बाघमारा
शामिल हैं। इनके अलावा दो नाबालिग भी पकड़े गए।
एसपी ने बताया कि गिरोह का सरगना आकाश यादव पहले से ही पांच अन्य आपराधिक मामलों में आरोपित है। वह नाबालिगों को ऑनलाइन गेमिंग और नशे की लत लगाकर चोरी में शामिल करता था।
पुलिस टीम
छापेमारी में एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह, डीएपी नवल किशोर सिंह, दुग्दा थाना प्रभारी मनीष कुमार, चंद्रपुरा थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे।
एसपी हरविंदर सिंह ने कहा कि यह कार्रवाई अपराधियों के मनोबल को तोड़ेगी और जिले में अपराध पर लगाम लगाने के लिए विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा । ।