मनवाधिकार सहायता संघ धनबाद ने मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद – मनवाधिकार सहायता संघ धनबाद द्वारा 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर झरिया नगर अध्यक्ष गुलफाम अंसारी ने ध्वजारोहण किया और उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें भारतीय होने पर गर्व है।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की विविधता में एकता की याद दिलाता है, जो भारत की सबसे बड़ी शक्ति है। हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश का हिस्सा हैं, यह हमारे लिए गर्व की बात है।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच देशभक्ति का जोश देखने को मिला। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।