बरवाअड्डा थाना का नया भवन उद्घाटित, मिली अत्याधुनिक सुविधाएं
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद – विश्व आदिवासी दिवस और श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर बरवाअड्डा थाना के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन उपायुक्त आदित्य रंजन, सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
पुराना थाना कृषि बाजार परिसर से हटाकर अब उदयपुर के जोड़ापीपल क्षेत्र में स्थानांतरित किया गया है।
झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा निर्मित इस मॉडल थाना में प्रतीक्षालय, महिला पुलिसकर्मियों के लिए अलग आवास, स्वच्छ पेयजल, बैठने की बेहतर व्यवस्था, थाना प्रभारी कक्ष, वेटिंग हॉल, रिकॉर्ड रूम, महिला एवं पुरुष हाजत, महिला हेल्प डेस्क, सभागार, रेस्ट रूम, किचन, बाथरूम, इंट्रोगेशन रूम, वायरलेस रूम और सीसीटीएनएस जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि नए भवन से पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ेगी, वहीं उपायुक्त ने हाईवे से थाना तक अप्रोच रोड और स्ट्रीट लाइट लगाने की घोषणा की।
एसएसपी प्रभात कुमार ने भरोसा दिलाया कि थाना को भविष्य में और सशक्त किया जाएगा तथा जनता की सेवा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
उद्घाटन समारोह में डीएसपी धीरेन्द्र नारायण बंका, डीएसपी नौशाद आलम, एसडीपीओ रजत मणिक बाखला, डीएसपी ट्रैफिक अरविन्द सिंह, डीएसपी साइबर संजीव कुमार, थाना प्रभारी रजनीकान्त, जिला परिषद सदस्य एजाज अहमद और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।