रक्षाबंधन पर बहनों को झारखंड सरकार का तोहफ़ा – धनबाद की 3.53 लाख महिलाओं को मिली सम्मान राशि

रक्षाबंधन पर बहनों को झारखंड सरकार का तोहफ़ा – धनबाद की 3.53 लाख महिलाओं को मिली सम्मान राशि

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद।
रक्षाबंधन के अवसर पर झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत धनबाद जिले की 3,53,199 बहनों को जुलाई 2025 महीने की ₹2500 प्रति लाभुक की सम्मान राशि सीधे बैंक खाते में भेजी है। कुल ₹88 करोड़ 29 लाख 97 हजार 500 की राशि का आधार-बेस्ड भुगतान किया गया।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि योजना के तहत महिलाओं को हर माह ₹2500 सम्मान राशि देकर आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने का लक्ष्य है। जून महीने का भुगतान भी पहले ही किया जा चुका है।

जुलाई माह में अधिक लाभुक वाले प्रखंड:

गोविंदपुर – 50,976 लाभुक

झरिया – 44,733 लाभुक

बाघमारा – 46,032 लाभुक

तोपचांची – 26,976 लाभुक

उपायुक्त ने बताया कि जिन लाभुकों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं, उन्हें भुगतान नहीं हो पा रहा है। सभी लंबित लाभुकों से शीघ्र आधार सीडिंग कराने की अपील की गई है।
जिला स्तर पर लाभुकों का भौतिक सत्यापन भी तेज़ी से जारी है। जिनका सत्यापन बाकी है, वे आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करें।

 

About Author

error: Content is protected !!