गया पुल के नीचे गड्ढों की भरमार, 500 मीटर की दूरी तय करने में लग रहे 30-45 मिनट… लोग परेशान, आंदोलन की चेतावनी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद का गया पुल अंडरपास की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। भारी बारिश और प्रशासनिक लापरवाही ने इस अति व्यस्त सड़क को जानलेवा बना दिया है। 500 मीटर की दूरी तय करने में आधे घंटे से ज़्यादा समय लग रहा है।
सुबह 9 से रात 8 तक लगातार ट्रैफिक जाम
“धनबाद का गया पुल बना मुसीबत का पुल… जहां 500 मीटर का सफर तय करने में लग रहे हैं पूरे 45 मिनट।
बारिश ने सड़क की सूरत बिगाड़ दी है और प्रशासन की चुप्पी ने हालात को बदतर बना दिया है।
गड्ढों की भरमार, जाम की कतार… स्कूली बच्चे, एम्बुलेंस और आम नागरिक सब फंसे हैं इस नरक जैसे अंडरपास में।
सांसद ढुल्लू महतो ने कहा है — शुक्रवार तक नहीं भरे गड्ढे तो शनिवार को खुद भरेंगे।
वहीं व्यापारियों और सामाजिक संगठनों ने चेतावनी दी है — अब चुप नहीं बैठेंगे।
नागरिकों की आवाज़:
स्थानीय निवासी कहते हैं, “हम रोज़ इस रास्ते से गुजरते हैं, सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने में देरी होती है, शाम को लौटने में घंटों लग जाते हैं। कोई सुनवाई नहीं हो रही।”
प्रशासन से अपील:
जीटा महासचिव राजीव शर्मा ने उपायुक्त को पत्र लिखकर तत्काल समाधान की मांग की है। गया पुल से होकर गुजरने वाली बसें, टेम्पो, स्कूल वैन, एम्बुलेंस सभी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।
Prime News 24 की अपील — इस सड़क पर सिर्फ गाड़ी नहीं, ज़िंदगियां चलती हैं। प्रशासन जागे, हालात सुधारे।”