साधु बनकर लूटपाट: कुल्टी में महिला से लूट, पुलिस ने चार राज्यों के लुटेरे किए गिरफ्तार

आशीर्वाद के नाम पर लूट — चौरंगी पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कल्याणेश्वरी मंदिर के पास लूटपाट — साधु बनकर छीना मंगलसूत्र

चार आरोपी गिरफ्तार — झारखंड की महिला से लूट का खुलासा

हरियाणा-उत्तराखंड के लुटेरे बने साधु, आसनसोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के चौरंगी फाड़ी की बड़ी सफलता — साधु का वेश बनाकर महिला से मंगलसूत्र लूटने वाले चार आरोपियों को किया गिरफ्तार। वाहन, मंगलसूत्र व अन्य सामान बरामद।

पश्चिम बंगाल के कुल्टी थाना क्षेत्र में लुटेरों ने साधु बनकर एक महिला से मंगलसूत्र लूट लिया, लेकिन पुलिस की सतर्कता से गिरोह बेनकाब हो गया।”

“घटना कल्याणेश्वरी मंदिर के पास की है, जहां झारखंड से पूजा करने आई एक महिला से चार लोगों ने आशीर्वाद देने के बहाने मंगलसूत्र लूट लिया। वारदात के बाद आरोपी कोलकाता की ओर भाग निकले। लेकिन चौरंगी पुलिस ने तकनीकी निगरानी के जरिए गाड़ी को ट्रैक कर लिया और चारों को मेलाकला के पास गिरफ्तार कर लिया।”

“गिरफ्तार आरोपी हरियाणा और उत्तराखंड के रहने वाले हैं, जिनके पास से लूटा गया मंगलसूत्र और गाड़ी भी बरामद कर ली गई है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि कहीं इस गिरोह ने और भी घटनाएं तो नहीं की हैं।”

About Author

error: Content is protected !!