दिशोम गुरु शिबू सोरेन पंचतत्व में विलीन, फफक-फफक कर रोये CM हेमंत सोरेन

दिशोम गुरु शिबू सोरेन पंचतत्व में विलीन, फफक-फफक कर रोये CM हेमंत सोरेन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नेमरा घाट पर भारी बारिश के बीच शिबू सोरेन को दी गई अंतिम विदाई, नम आंखों से झारखंड ने विदा किया अपना मसीहा

झारखंड की राजनीति के भीष्म पितामह, दिशोम गुरु शिबू सोरेन अब पंचतत्व में विलीन हो गए। मंगलवार को भारी बारिश के बीच उनके पुत्र और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें मुखाग्नि दी। जैसे ही चिता पर उन्हें लिटाया गया, मानों आसमान भी रो पड़ा — मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। लेकिन इस बारिश ने भी उनके चाहने वालों को नहीं रोका। हजारों की भीड़ नम आंखों और गूंजते नारों के साथ उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंची।

शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बसंत सोरेन खुद को रोक नहीं पाए और फफक-फफक कर रो पड़े। घाट पर मौजूद हर आंख नम थी, हर जुबां पर एक ही नारा था — “दिशोम गुरु अमर रहें, शिबू सोरेन अमर रहें!”

सुबह उनके पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ विधानसभा ले जाया गया, जहाँ उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उनका अंतिम सफर उनके पैतृक गांव नेमरा के लिए निकला, जहाँ रास्ते भर लोग फूल बरसाते रहे।

शिबू सोरेन का निधन सोमवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में हुआ था। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

 

About Author

error: Content is protected !!