झारखंड के शिक्षा मंत्री की तबीयत नाज़ुक
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!झारखंड के शिक्षा मंत्री श्री रामदास सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वे बाथरूम में गिर गए, जिससे उन्हें मस्तिष्क में गंभीर चोट लगी है।
घटना के बाद उन्हें तत्काल रांची के एक अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन हालत चिंताजनक बनी रहने के कारण उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है।
सरकारी और पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।
राज्यभर में उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।