ढाबों और होटलों में बेची जा रही थी अवैध शराब, SDM की छापेमारी में हुआ खुलासा

ढाबों और होटलों में बेची जा रही थी अवैध शराब, SDM की छापेमारी में हुआ खुलासा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरिडीह के खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मौके से 5 लोग गिरफ्तार, दर्जनों शराब की बोतलें जब्त

गिरिडीह : खोरीमहुआ अनुमंडल प्रशासन ने अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) अनिमेश रंजन के नेतृत्व में राजधनवार थाना क्षेत्र और घोरथम्बा ओपी अंतर्गत कई ढाबों और लाइन होटलों पर छापेमारी की गई।

यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें विभिन्न ब्रांड की अवैध शराब और बीयर की दर्जनों बोतलें जब्त की गईं। प्रशासन की इस सख्ती के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

SDM के साथ इस अभियान में उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस बल की टीम भी शामिल थी। अवर निरीक्षक रवि रंजन ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र में अवैध शराब परोसे जाने की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद इस संयुक्त अभियान की योजना बनाई गई।

छापेमारी के दौरान ढाबा और होटल संचालक समेत कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि ऐसे ही छापेमारी से अवैध धंधों पर अंकुश लगेगा और इलाके में शांति बनी रहेगी।

About Author

error: Content is protected !!