सेल्फी का शौक पड़ा भारी, नदी में गिरे चार लोग — मछुआरों ने बचाई जान

सेल्फी का शौक पड़ा भारी, नदी में गिरे चार लोग — मछुआरों ने बचाई जान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद में आज एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया जब पश्चिम बंगाल से आए एक ही परिवार के चार लोग भटिण्डा फाल नदी किनारे सेल्फी लेने के दौरान असंतुलित होकर पानी में गिर गए।

बताया जा रहा है कि सभी लोग नदी के किनारे पिकनिक मनाने आए थे और उसी दौरान सेल्फी लेते हुए उनका पैर फिसल गया। मौके पर मौजूद स्थानीय मछुआरों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए चारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

गनीमत रही कि समय पर बचाव हो गया और किसी की जान नहीं गई। फिलहाल सभी लोग स्वस्थ हैं और उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी या तालाब के किनारे सावधानी बरतें और फोटो खिंचवाते समय अपनी सुरक्षा को नजरअंदाज न करें।

 

About Author

error: Content is protected !!