किसानों के लिए राहत की पहल – मूंगफली बीज वितरण का शुभारंभ

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

टुंडी से बड़ी खबर

किसानों के लिए राहत की पहल – मूंगफली बीज वितरण का शुभारंभ

 

टुंडी (धनबाद)। शनिवार को पश्चिमी टुंडी के जाताखूटी पंचायत भवन परिसर में कृषि विभाग की ओर से मूंगफली बीज वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन टुंडी विधायक एवं सत्ता पक्ष के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो ने फीता काटकर किया।

 

इस मौके पर विधायक ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आधुनिक खेती से जोड़ने के लिए लगातार काम कर रही है। मूंगफली की खेती किसानों के लिए अतिरिक्त आमदनी का बेहतर विकल्प साबित होगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि दिए गए बीज का सदुपयोग कर उत्पादन बढ़ाने में सहयोग करें।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के तहत क्षेत्र के कई किसानों को उच्च गुणवत्ता वाला मूंगफली बीज उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि खेती में लागत कम हो और पैदावार अधिक हो सके।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय किसान, पंचायत प्रतिनिधि और कृषि विभाग के अधिकारी मौ

जूद रहे।

 

About Author

error: Content is protected !!