Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मनियाडीह से बाबा नगरी देवघर के लिए निकला बोल बम जत्था
मनियाडीह (धनबाद)। सावन के पावन अवसर पर मनियाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मनियाडीह से सुल्तानगंज होते हुए बाबा नगरी देवघर के लिए बोल बम कांवड़ यात्रा पर श्रद्धालुओं का विशाल जत्था शनिवार को रवाना हुआ।
कांवड़ यात्रा में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की भारी तादाद शामिल रही। विशेष बात यह रही कि मातृशक्तियों की संख्या इस बार काफी अधिक रही और बच्चे भी बड़े उत्साह और साहस के साथ बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए निकले। हर कोई शिवभक्ति में लीन होकर “बोल बम” के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान कर रहा था।
सभी श्रद्धालुओं ने संकल्प लिया कि वे बाबा धाम पहुंचकर भोलेनाथ को जल अर्पित करेंगे और परिवार व समाज की खुशहाली के लिए प्रार्थना करेंगे।
इस अवसर पर जेएलकेएम के केंद्रीय सचिव कनक कुमार गुप्ता ने भगवान शिव से सभी कांवड़ियों की यात्रा की मंगलकामना की। जत्थे में मुख्य रूप से कैलाश दा, जयप्रकाश दा, खोखा दा, पूजा देवी, संतोषी देवी समेत सैकड़ों महिला-पुरुष और बच्चे शामिल रहे।
—रिपोर्ट ✍️