बाघमारा में अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा, आधा दर्जन मज़दूर दबे – एक का शव बरामद

बिग ब्रेकिंग न्यूज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बाघमारा में अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा, आधा दर्जन मज़दूर दबे – एक का शव बरामद

 

बाघमारा : क्षेत्र में चल रहे अवैध उत्खनन के दौरान मंगलवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। खनन के दौरान चाल धंस जाने से लगभग आधा दर्जन मज़दूर अंदर दब गए। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

 

सूचना पर स्थानीय पुलिस और सीआईएसएफ की टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को बैरिकेटिंग कर लिया। राहत एवं बचाव अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है। इस बीच मलबे से अब तक एक मज़दूर का शव निकाला गया है, जबकि शेष मज़दूरों की तलाश में जोर-शोर से काम जारी है।

 

सूत्रों के मुताबिक, हादसा जिस स्थान पर हुआ है वहां लंबे समय से अवैध खनन का काम चल रहा था। घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर जुट गए हैं और माहौल गमगीन है। प्रशासन ने फिलहाल इलाके को सील कर दिया है और बचाव कार्य में तेज़ी लाने के लिए अतिरिक्त संसाधन जुटाए जा रहे हैं।

👉 ताज़ा अपडेट के लिए बने रहिए…

(बाघमारा से विशेष संवाददाता की

रिपोर्ट)

 

About Author

error: Content is protected !!