धनबाद में बड़ी कार्रवाई: 780 किलो मिलावटी पनीर, खोवा, पेड़ा और लड्डू जब्त

धनबाद में बड़ी कार्रवाई: 780 किलो मिलावटी पनीर, खोवा, पेड़ा और लड्डू ज़ब्त

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

त्योहार से पहले प्रशासन की सख्ती, जांच में स्टार्च की पुष्टि

धनबाद, 22 जुलाई 2025
धनबाद में आज तड़के जिला प्रशासन ने खाद्य मिलावटखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर सुबह 4:00 बजे अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, सिविल सर्जन आलोक विश्वकर्मा, डीएसपी मुख्यालय, और खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी राजा कुमार के नेतृत्व में श्रमिक चौक से पूजा टॉकीज तक छापेमारी अभियान चलाया गया।

बुंदेला बस से मिला मिलावटी माल

बिहार से धनबाद आ रही विभिन्न बसों की जांच के दौरान बुंदेला नामक बस से भारी मात्रा में नकली और मिलावटी खाद्य सामग्री बरामद की गई:

780 किलो मिलावटी पनीर

80 किलो खोवा

25 किलो पेड़ा

25 किलो लड्डू

स्पॉट टेस्ट में मिला स्टार्च

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने मौके पर ही स्पॉट टेस्ट किया, जिसमें सभी सामग्री में स्टार्च की मिलावट पाई गई। संदेहास्पद सभी नमूनों को राज्य खाद्य प्रयोगशाला, नामकुम (रांची) भेजा गया है।

त्योहारों को देखते हुए सख्त निर्देश

उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री एवं खाद्य सुरक्षा आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि त्योहारों के दौरान मिलावटखोरी पर कड़ी नजर रखी जाए। प्रशासन पिछले दो दिनों से इन बसों की रेकी कर रहा था, जिससे यह खुलासा हो सका।

बस मालिक पर होगी सख्त कार्रवाई

मामले में बुंदेला बस के मालिक पर भी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी ने साफ किया कि यह कार्रवाई भविष्य में भी लगातार चलती रहेगी ताकि आम जनता को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री मिल सके।

Prime News 24 आपसे अपील करता है – त्योहारों में मिठाइयां और डेयरी उत्पाद खरीदते समय सतर्क रहें। शुद्धता की जांच स्वयं करें और किसी भी संदेह पर तत्काल प्रशासन को सूचित करें।

 

About Author

error: Content is protected !!