साईबर ठगी के आरोप में तीन गिरफ्तार, ATM से निकासी के दौरान धराए

साईबर ठगी के आरोप में तीन गिरफ्तार, ATM से निकासी के दौरान धराए

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कालूबथान, निरसा | 22 जुलाई 2025

वरिष्ठ पदाधिकारी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कालूबथान ओपी पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए साईबर ठगी में लिप्त तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को कलियासोल होते हुए चिरकुंडा की ओर जाते समय मुख्य सड़क पर वाहन जांच के क्रम में रोका गया।

पूछताछ के दौरान तीनों ने साईबर अपराध के ज़रिए बैंक खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर कर ATM से निकासी की बात स्वीकार की। तलाशी के दौरान तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन, दो ATM कार्ड (RBL और PNB बैंक) और एक बिना नंबर की होंडा साइन मोटरसाइकिल जब्त की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई:

अजय रविदास (25), पिता मंजूरन रविदास

कन्हाई रविदास (26), पिता धर्म रविदास

विशाल रविदास (30), पिता रूपलाल रविदास
तीनों आरोपी बरमुड़ी, थाना निरसा (कालूबथान ओपी), जिला धनबाद के रहने वाले हैं।

इस संबंध में निरसा थाना कांड संख्या 403/25, दिनांक 22.07.2025 को धारा-318(4)/319(2)/338 BNS 2023 एवं IT Act 66/66(D) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने छानबीन के दौरान एक अन्य आरोपी की भी गिरफ्तारी की है और जांच अभी जारी है।

 

About Author

error: Content is protected !!