Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जामताड़ा : अपहरण कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार, बोलेरो वाहन जब्त
जामताड़ा।
विगत 14 जुलाई 2025 को बिन्दापाथर थाना क्षेत्र में हुए एक सनसनीखेज अपहरण कांड का जामताड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने अपहरण में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को भी जप्त कर लिया गया है।
घटना के संबंध में बताया गया कि 14 जुलाई की शाम युवक को अज्ञात अपराधकर्मी जबरन एक बोलेरो में बैठाकर अपहरण कर ले गए थे। घटना के बाद जिले में हड़कंप मच गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (नाला) मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में थाना प्रभारी विकास कुमार यादव सबइंस्पेक्टर चंदन कुमार तिवारी ने लगातार छापामारी कर इन अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया। लगातार छापेमारी करते हुए अपहरण में संलिप्त गिरोह का पर्दाफाश किया और दो आरोपितों को धर-दबोचा।
गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ जारी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस कार्रवाई से आपराधिक तत्वों में भय का माहौल व्याप्त हुआ है और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
— जामताड़ा से विशेष
संवाददाता