स्विफ्ट और हाईवा की भीषण टक्कर में युवा व्यवसायी अश्विनी मंडल की मौत

स्विफ्ट और हाईवा की भीषण टक्कर में युवा व्यवसायी अश्विनी मंडल की मौत

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद/टुंडी।

रिपोर्ट : बलराम भंडारी
टुंडी-गोविंदपुर मुख्य सड़क पर संग्रामडीह के पास स्थित एक होटल के सामने सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हाईवा ट्रेलर और स्विफ्ट कार की जबरदस्त टक्कर में टुंडी प्रखंड के बरवाटांड निवासी युवा व्यवसायी अश्विनी कुमार मंडल की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्विफ्ट कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते, अश्विनी की मौके पर ही जान जा चुकी थी। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

अश्विनी कुमार मंडल एक होनहार और उभरते हुए व्यवसायी थे। उनकी असमय मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय लोग इस सड़क को “डेथ जोन” कहते हैं क्योंकि इस मार्ग पर पहले भी कई जानलेवा हादसे हो चुके हैं।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क पर स्पीड ब्रेकर और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं टाली जा सकें।

 

About Author

error: Content is protected !!