धनबाद में पत्रकार के हाथ में फटा मोबाइल, बाल-बाल बचे

सावधान, कभी भी आपका मोबाइल बन सकता है बम

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद में पत्रकार के हाथ में फटा मोबाइल, बाल-बाल बचे

धनबाद:
मोबाइल आज हमारे जीवन का जरूरी हिस्सा बन गया है, लेकिन जब यही मोबाइल एक बम में तब्दील हो जाए, तो ज़रा सोचिए क्या हो सकता है!

धनबाद के पत्रकार विशाल राज के साथ कुछ ऐसा ही हुआ जब उनका ONE PLUS मोबाइल अचानक फट गया। वे अपने डेली वर्क के दौरान मोबाइल से खबर टाइप कर रहे थे, तभी स्क्रीन एकाएक सफेद हो गया और कुछ ही सेकंड में मोबाइल की बैटरी में आग लग गई।

विशाल राज ने बताया कि उन्हें कुछ समझने का मौका भी नहीं मिला और बैटरी तेज़ धमाके के साथ फट गई। इस हादसे में उनका हाथ झुलस गया है। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ।

इस घटना से यह साफ है कि मोबाइल डिवाइस का अधिक इस्तेमाल, ओवरहीटिंग या डिफेक्टिव बैटरी किस कदर जानलेवा साबित हो सकती है।

सावधानी बरतें:

मोबाइल को चार्ज पर लगाकर न छोड़ें

अधिक गर्म होने पर मोबाइल को इस्तेमाल न करें

केवल ओरिजिनल चार्जर और बैटरी का उपयोग करें

बैक कवर के फुल होने या स्क्रीन में झलक बदलाव पर तुरंत ध्यान दें

एक छोटी सी लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है

 

About Author

error: Content is protected !!