आसनसोल: 44 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, नदिया से कर रहे थे सप्लाई
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आसनसोल: नियामतपुर पुलिस फाड़ी को मिली बड़ी सफलता। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कांकड़सोल इलाके में नदिया जिले से आ रही एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो (WB 37 G 0532) को रोका। तलाशी के दौरान वाहन से चार बैग और दो ट्रॉली में भारी मात्रा में 44 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।
गांजा को जब्त कर पुलिस ने मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने स्कॉर्पियो को भी कब्जे में लेकर नियामतपुर फाड़ी पहुंचाया, जहां पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि गांजे की यह खेप नदिया से लाई गई थी और आसनसोल के विभिन्न क्षेत्रों जैसे नियामतपुर, कुलटी और डिसरगढ़ में सप्लाई की जानी थी।
पुलिस ने तस्करों की पहचान उजागर नहीं की है, न ही यह बताया है कि वे गांजा किसे सप्लाई करने वाले थे। लेकिन पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह एक संगठित नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है और आगे कई नामों का खुलासा हो सकता है।
फिलहाल पुलिस इस नेटवर्क की गहन जांच में जुटी है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस पूरे तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ कर दोषियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
44 किलो गांजा बरामद
नदिया से स्कॉर्पियो में लाया गया था गांजा
तीन तस्कर गिरफ्तार
नियामतपुर, कुलटी, डिसरगढ़ में सप्लाई की थी तैयारी
पुलिस की कार्रवाई से बड़ी सप्लाई रुकवाई गई