राजगंज से बाबा धाम के लिए कांवरिया जत्था रवाना, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा इलाका

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राजगंज। सावन माह की पावन बेला में बुधवार को राजगंज सहित आसपास के हजारों शिवभक्तों का कांवरिया जत्था “हर हर महादेव” और “बोल बम” के गगनभेदी नारों के बीच सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ। पूरे इलाके में श्रद्धा और भक्ति का ऐसा वातावरण बना कि हर ओर शिव के जयकारे गूंजते रहे।

कांवरिया संघ के सदस्य और शिवभक्त राकेश चौधरी ने बताया कि “बोल बम का नारा लगाते हुए सुल्तानगंज से गंगा जल लेकर बाबा धाम की 105 किलोमीटर की कठिन यात्रा कब पूरी हो जाती है, पता ही नहीं चलता। ऐसा विश्वास है कि बाबा भोले का प्रिय नारा ‘बोल बम’ लगाते ही शक्ति मिलती है और कठिन रास्ता भी सहज हो जाता है।”

 

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी नीलकंठ रवानी ने भी श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि “बोल बम का नारा भगवान शिव को समर्पित है। इसका अर्थ है – शिव ही सत्य हैं, शिव ही शक्ति हैं।”

 

यात्रा के मौके पर सुरेश ठाकुर, आशीष अग्रवाल, सुमित्रो दे, मिथलेश चौधरी, संगीता चौधरी, आराध्या कुमारी, विकास पंडित समेत कई श्रद्धालु और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

भक्ति और उत्साह से ओतप्रोत इस कांवर यात्रा के साथ पूरा राजगंज इलाका शिवमय हो उठा। हर

हर महादेव!

✍️ अजय शर्मा

About Author

error: Content is protected !!