मनियाडीह पंचायत भवन में एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन का एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

टुंडी, रिपोर्ट – रोहित मंडल

 

धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड अंतर्गत मनियाडीह पंचायत भवन में रविवार को एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन के द्वारा एक दिवसीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर मनियाडीह मुखिया पति जयप्रकाश दा, जेएलकेएम धनबाद जिला मीडिया प्रभारी हेमंत कुमार, मंगल महतो, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन मनियाडीह के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को शिक्षा तथा कौशल विकास के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके।

कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना की और शिक्षा व सामाजिक विकास में सहयोग देने का संकल्प

लिया।

 

About Author

error: Content is protected !!