कतरास: कतरी नदी में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

✅ ताज़ा ख़बर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत रामकनाली ओपी के ओझा बागान के पास मंगलवार की अहले सुबह कतरी नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक सुबह कुछ महिलाएं नदी में स्नान कर रही थीं, तभी उन्होंने पानी में एक शव को बहते हुए देखा। शव बहते-बहते किनारे के झाड़ियों और दलदली इलाके में फंस गया। यह खबर फैलते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी मिलते ही रामकनाली ओपी प्रभारी संतोष कुमार रवि पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने प्रारंभिक जांच की और पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक शव काफी पुराना प्रतीत हो रहा है, अनुमान है कि यह शव करीब तीन से चार दिन पुराना हो सकता है। शव बुरी तरह से सड़-गला होने के कारण अभी तक पहचान संभव नहीं हो पाई है।

मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के इलाकों में गुमशुदगी की जानकारी खंगाल रही है।

➡️ घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और लोग तरह-तरह की चर्चा

एं कर रहे हैं।

About Author

error: Content is protected !!