आवश्यक सूचना
दिनांक : 14 जुलाई 2025 | समय : दोपहर 2:00 बजे
स्थान : राजेन्द्र सरोवर, बेकारबांध, धनबाद
झारखण्ड इंडस्ट्रीज एण्ड ट्रेड एसोसिएशन (JITA) द्वारा आयोजित शिव महाआरती कार्यक्रम के अवसर पर धनबाद शहर में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस द्वारा निम्नलिखित वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं:
वैकल्पिक यातायात मार्ग –
1️⃣ पूजा टॉकीज से सिटी सेंटर जाने वाले वाहन
➡️ मार्ग : पूजा टॉकीज → DRM चौक → रणधीर वर्मा चौक → SSLNT → सिटी सेंटर
2️⃣ सिटी सेंटर से पूजा टॉकीज जाने वाले वाहन
➡️ मार्ग : सिटी सेंटर → SSLNT → रणधीर वर्मा चौक → DRM चौक → पूजा टॉकीज
3️⃣ बिनोद बिहारी चौक से बेकारबांध होते हुए सिटी सेंटर / पूजा टॉकीज जाने वाले वाहन
➡️ मार्ग : बिनोद बिहारी चौक → कुर्मीडीह चौक → मेमको मोड़ → धैया → SSLNT → सिटी सेंटर → रणधीर वर्मा चौक → DRM चौक → पूजा टॉकीज
महत्वपूर्ण निर्देश –
🔸 कार्यक्रम में भाग लेने वाले श्रद्धालु
निरीक्षण भवन (बेकारबांध मोड़) तक वाहन से जा सकते हैं।
पार्किंग की सुविधा – जिला परिषद निरीक्षण भवन परिसर में उपलब्ध है।
🔸 प्रवेश द्वार: गेट नं-01 (मंदिर के बगल से)
🔸 निकासी द्वार: गेट नं-02 (एप्पल रेस्टोरेंट के बगल से)
कार्यक्रम स्थल तक जाने वाले मार्ग में किसी भी प्रकार का वाहन खड़ा नहीं किया जाएगा।
भीड़ की स्थिति को देखते हुए मार्ग में वाहनों के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगायी जा सकती है।
सिटी सेंटर और पूजा टॉकीज के बीच निवास या प्रतिष्ठान वाले व्यक्तियों को वैध पहचान दिखाकर मार्ग में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
ट्रैफिक की स्थिति अनुसार नो-एंट्री में समय-समय पर छुट भी दी जा सकती है।
सभी नागरिकों से अनुरोध है कि इस दौरान प्रशासन का सहयोग करें और निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें।
— जिला प्रशासन, धनबाद | ट्रैफिक पुलिस विभाग