सहारनपुर में 27 पुलिसकर्मी सस्पेंड: कांवड़ ड्यूटी में लापरवाही पर SSP का बड़ा एक्शन, महकमे में मचा हड़कंप

सहारनपुर (यूपी): कांवड़ यात्रा जैसे अहम पर्व के दौरान ड्यूटी में लापरवाही पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गई। एसएसपी आशीष तिवारी ने सख्त रुख अपनाते हुए देर रात बड़ी कार्रवाई की है। ड्यूटी में अनुशासनहीनता बरतने वाले 27 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताया जा रहा है कि एसएसपी ने पहले ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और बिना अनुमति छुट्टी न लेने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद 27 पुलिसकर्मी छुट्टी पर चले गए। इस अनुशासनहीनता पर SSP ने एक सब इंस्पेक्टर, 10 हेड कांस्टेबल, 13 कांस्टेबल और 3 अनुचरों को निलंबित कर दिया।

निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों की सूची:

सब इंस्पेक्टर: रविंद्र मलिक

महिला कांस्टेबल: प्रीति, अंशु, शाइस्ता

हेड कांस्टेबल: जोनी कुमार, सतेंद्र सिंह, संजीव कुमार, अमित कुमार, प्रवेश कुमार, अजेश कुमार, राकेश कुमार

कांस्टेबल: दीपक माथुर, रवि चौहान, रवेन्द्र कुमार, गौरव कुमार, पवन कुमार, देवेन्द्र शर्मा, सूरज आर्य, अमित कुमार, कपिल देव, मुकेश, राहुल, आकाश सिंह, कोशिंद्र

अनुचर/फालवर: सुधीर कुमार, अभिषेक शर्मा, सुनील

एसएसपी आशीष तिवारी ने साफ कहा है कि “अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” कांवड़ यात्रा जैसे बड़े आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए यह सख्त कदम जरूरी था।

इस कार्रवाई के बाद बाकी पुलिसकर्मियों को भी सतर्क रहने की सख्त चेतावनी दी गई है। SSP की इस कार्रवाई को कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखने की दिशा में एक अहम संदेश के तौ

र पर देखा जा रहा है।

About Author

error: Content is protected !!