धनबाद पॉलिटेक्निक में बनेगा एन.आई.ई.एल.आई.टी. का प्रशिक्षण केंद्र
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Dhanbad | Prime News 24
धनबाद जिले के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) का प्रशिक्षण केंद्र जल्द ही धनबाद पॉलिटेक्निक में खुलने जा रहा है।
रविवार को जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन, IAS ने धनबाद पॉलिटेक्निक का दौरा कर कौशल विकास से जुड़ी गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि जिले में NIELIT के दो से तीन प्रशिक्षण केंद्र खोलने की योजना पर काम चल रहा है।
उपायुक्त ने कहा —
“भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों से प्रशिक्षण के लिए NIELIT सर्टिफिकेट अनिवार्य होता जा रहा है। ऐसे में धनबाद के छात्रों को भी इसकी सुविधा यहीं मिलेगी।”
प्रशिक्षण की फीस जिला प्रशासन द्वारा वहन की जाएगी
संचालन संबंधित कॉलेज द्वारा किया जाएगा
एमओयू की प्रक्रिया जल्द पूरी होगी
इसके अलावा उपायुक्त ने डीपीआरसी भवन, नावाडीह में तैयार हो रहे एक अन्य प्रशिक्षण केंद्र का भी निरीक्षण किया।
यह कदम जिले के युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने और सरकारी व निजी क्षेत्र की नौकरियों में प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने की दिशा में अहम साबित होगा।