Bokaro : शराब और 18 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार, जेल भेजे गए
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बोकारो। जिले की पुलिस को नशा कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। 18 किलो गांजा और भारी मात्रा में शराब के साथ दो आरोपियों – अनिल यादव और मिथिलेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
बोकारो स्टील सिटी थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि डीएसपी सिटी आलोक रंजन के नेतृत्व में पुलिस ने दुग्गल गेट के पास से अनिल यादव को गिरफ्तार किया। वह एलएच कॉलोनी से कार में 9 किलो गांजा और शराब लेकर बेचने जा रहा था।
पूछताछ में अनिल ने बताया कि यह सारा माल मिथिलेश यादव का है। इसके बाद पुलिस ने चास के प्रभात कॉलोनी से मिथिलेश यादव को भी गिरफ्तार कर लिया।
एसपी ने बताया कि मिथिलेश की सूचना पर पुलिस ने पिंकु उर्फ टिंकु उर्फ सुनील महतो के पास से भी 9 किलो गांजा बरामद किया है।
गौरतलब है कि गिरफ्तार अनिल यादव के खिलाफ उत्पाद विभाग द्वारा सिटी थाना में पहले से ही तीन मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपी सिटी थाना क्षेत्र के ही निवासी हैं।
इस अभियान में डीएसपी आलोक रंजन, सिटी थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास, और चास थाना प्रभारी सुषमा कुमारी की विशेष भूमिका रही।