रामगढ़: नोनियाबेड़ा जंगल से पूर्व जेपीसी सदस्य सहित दो अपराधी हथियारों के साथ गिरफ्तार

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रामगढ़। जिले के माण्डू थाना क्षेत्र स्थित नोनियाबेड़ा जंगल में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पूर्व झारखंड परिचालित कमेटी (जेपीसी) के सदस्य समेत दो अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।

रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि माण्डू थाना क्षेत्र के नोनियाबेड़ा जंगल में दो संदिग्ध व्यक्ति हथियारों से लैस होकर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को धर दबोचा।

 

गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी पिस्तौल, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं। एसपी ने बताया कि इनमें से एक पूर्व में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेपीसी का सक्रिय सदस्य रह चुका है और कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है।

 

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ जारी है और उनके अन्य साथियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

 

रामगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, जिससे संभावित बड़ी आपराधिक घट

ना टल गई।

 

About Author

error: Content is protected !!