सेप्टिक टैंक में छिपा था शराब का जखीरा, गिरिडीह पुलिस ने 93 कार्टून शराब जब्त की!
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गिरिडीह (झारखंड):
गांडेय अंचल की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ताराटांड थाना गेट के पास से अवैध शराब से लदे एक सेप्टिक टैंक वाहन को जब्त किया है। इस वाहन में 93 कार्टून विदेशी शराब इम्पीरियल ब्लू छिपाकर ले जाई जा रही थी।
कैसे हुआ खुलासा?
गिरिडीह एसपी डॉ. विमल कुमार को मिली गुप्त सूचना के बाद एसडीपीओ जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में और इंस्पेक्टर कमाल खां की अगुवाई में पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
एक लाल रंग के ट्रैक्टर से जुड़ा हरा रंग का सेप्टिक टैंक वाहन जब रोका गया, तो उसमें से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई।
क्या मिला?
30 कार्टून में 750ml की 360 बोतल
8 कार्टून में 180ml की 432 बोतल
55 कार्टून में 175ml की 1320 बोतल
कुल 2112 बोतल शराब, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 5 लाख रुपये है।
गिरफ्तारी और अगली कार्रवाई
वाहन चालक गोपाल पासवान (खगड़िया निवासी) को मौके से गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस तस्करी में शामिल अन्य व्यक्तियों और वाहन मालिक की तलाश कर रही है।
इस ऑपरेशन में शामिल पुलिस अधिकारी:
एसडीपीओ जीतवाहन उरांव
इंस्पेक्टर कमाल खां
थाना प्रभारी सुशांत कुमार चिरंजीवी
प्रभारी गुलाम गौस
एसआई आनंद मसीह हेरेंज
एएसआई सुनील टोपनो
आरक्षी जितेन्द्र मेहता, तुलसी प्रसाद, अमरजीत भारद्वाज
शराब माफिया पर गिरिडीह पुलिस का बड़ा प्रहार!