डीएसई से वार्ता सफल, अवकाश स्वीकृति की पुरानी प्रक्रिया यथावत जारी रहेगी

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

धनबाद। शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष श्री सुनील कुमार भगत के नेतृत्व में जिला शिक्षा पदाधिकारी (DSE) से मुलाकात की। इस दौरान हाल ही में अवकाश स्वीकृति प्रक्रिया में हुए बदलाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

वार्ता के बाद डीएसई सर ने स्वयं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (BEEO) से बात की और इसे टंकण की भूल बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवकाश स्वीकृत करने की पूर्ववर्ती प्रक्रिया ही लागू रहेगी, इसमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

संघ की ओर से प्रतिनिधिमंडल में महासचिव सियाराम प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा, संयुक्त सचिव राजीव कुमार, दिनेश राम, कोषाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार और उपकोषाध्यक्ष राजू साव उपस्थित रहे।

संघ के इस त्वरित और प्रभावी पहल की शिक्षकों के बीच सराहना की जा रही है।

About Author

error: Content is protected !!