अब झारखंड के 24 जिलों में नहीं रहेगा डीएसपी का कोई पद खाली – मुख्यमंत्री के एक हस्ताक्षर का इंतजार

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: झारखंड पुलिस महकमे में एक बड़ी प्रशासनिक हलचल होने वाली है। राज्य के 24 जिलों में अब डीएसपी (उप पुलिस अधीक्षक) के सभी रिक्त पद भरने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। पूरी सूची तैयार है और मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर के बाद अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। इसके साथ ही झारखंड में 103 नए डीएसपी की पोस्टिंग हो जाएगी।

इनमें से 64 अधिकारी वे हैं जिन्हें हाल ही में इंस्पेक्टर और सार्जेंट मेजर रैंक से प्रमोशन देकर डीएसपी बनाया गया है, जबकि 39 नव नियुक्त डीएसपी हाल ही में प्रशिक्षण पूरा कर चुके हैं। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से पोस्टिंग की पूरी फाइल तैयार कर मुख्यमंत्री को भेज दी गई है।

🔹 प्रमोटेड डीएसपी की सूची में शामिल हैं:

राजीव रंजन-2 (चाईबासा), शंभू प्रसाद गुप्ता (CID), अजय कुमार (सरायकेला-खरसांवा), नवल किशोर सिंह (बोकारो), सुधीर कुमार साहू (लोहरदगा), अतीन कुमार (झारखंड जगुआर), सतीश कुमार (CID), नीरज कुमार सिंह (ATS), सुशील कुमार-2 (विशेष शाखा), राजेश कुमार (ACB, रांची), संजय कुमार-2 (जमशेदपुर), मुकेश कुमार पांडेय (बोकारो), राजकपूर (JAPTC, पद्मा), आलोक सिंह (रांची), तरुण कुमार (चाईबासा), अखिलेश प्रसाद मंडल (विशेष शाखा), सहदेव प्रसाद (देवघर), नवल किशोर प्रसाद (CID), प्रवीण कुमार (रेल धनबाद), उज्ज्वल कुमार साह (CID), विजय कुमार सिंह (रांची), देवेंद्र कुमार वर्मा (जामताड़ा), नरेंद्र कुमार सिन्हा (विशेष शाखा), विजयेता (JPA हजारीबाग), दयानंद कुमार (रांची), उमेश प्रसाद सिंह (लातेहार), राजेश प्रकाश सिन्हा (धनबाद), श्यामानंद मंडल (दुमका), राजीव कुमार वीर (ACB रांची), कुमुद सिन्हा (विशेष शाखा), अजय कुमार साहू (रामगढ़), राम अनुप महतो (विशेष शाखा), राकेश कुमार गुप्ता (ATS), विनोद कुमार (रांची) आदि।

 

🔹 इंस्पेक्टर से डीएसपी बने अधिकारियों में शामिल हैं:

 

अजय कुमार (रामगढ़), संदीप रंजन (लोहरदगा), तुलेश्वर प्रसाद कुशवाहा (रांची), लिलेश्वर महतो (विशेष शाखा), रूपेंद्र कुमार राणा (बोकारो), मनोज कुमार (पाकुड़), सरोज कुमार सिंह (विशेष शाखा), रामबाबू मंडल (जमशेदपुर), ऋषि कुमार द्विवेदी (विशेष शाखा), ज्योत्सना (ACB रांची), विनय प्रसाद मंडल (जमशेदपुर), महेश्वर प्रसाद रंजन (रांची), अजय कुमार (विशेष शाखा), सुधीर प्रसाद (JAPTC, पद्मा), अजय प्रसाद (CID), मनोज कुमार (जमशेदपुर), इजाजुल हसन सिद्दीकी (विशेष शाखा), राजेश कुमार सिंह (पाकुड़), मोहम्मद कमाल खां (गिरिडीह), सुरेश प्रसाद (CID), मनोज कुमार-3 (रांची), मंटु कुमार (गिरिडीह), शैलेश प्रसाद (गिरिडीह), शारदा रंजन प्रसाद सिंह (CID), हरेंद्र कुमार राय (विशेष शाखा), समीर सिंह (दुमका), हरि प्रसाद साह (दुमका), अक्षय कुमार राम (धनबाद), प्रमोद कुमार (गुमला) और विनोद उरांव (विशेष शाखा)।

🔹 प्रक्रिया जल्द पूरी होने की उम्मीद

मुख्यमंत्री के दस्तखत के बाद अधिसूचना जारी होते ही सभी 24 जिलों में डीएसपी की नियुक्ति कर दी जाएगी, जिससे लंबे समय से रिक्त चल रहे पद भर जाएंगे। इससे पुलिस व्यवस्था और प्रशासनिक नियंत्रण दोनों में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

👉 अब देखना है कि मुख्यमंत्री कब फाइल पर हस्ताक्षर करते हैं और कब यह अधिसूचना जारी होती है। लेकिन इतना तय है कि जल्द ही झारखंड पुलिस को 103 नए डीएसपी

मिलने जा रहे हैं।

 

About Author

error: Content is protected !!