धनबाद: डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने सिविल सर्जन का पदभार संभाला, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा को बताया प्राथमिकता

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद, 9 जुलाई —

धनबाद के नए सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने आज विधिवत रूप से सिविल सर्जन कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निवर्तमान सिविल सर्जन डॉ. चंद्र भानु प्रतापन ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।

पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. विश्वकर्मा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और सुलभ बनाना होगा। उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक प्रभावशाली बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कई पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने नए सिविल सर्जन का गर्मजोशी से स्वागत किया और स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग का भरोसा दिलाया।

About Author

error: Content is protected !!