गंभीरा पुल हादसा: वडोदरा और आणंद के बीच का संपर्क टूटा, 9 की दर्दनाक मौत
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गुजरात से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाला गंभीरा नदी पर बना पुल अचानक ढह गया, जिससे एक बड़ा हादसा हो गया।
जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त पुल पर कई वाहन मौजूद थे। पुल के अचानक नदी में समा जाने से ये वाहन भी तेज धारा में बह गए। स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि, कुछ लोगों के लापता होने की भी आशंका जताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुल के टूटने से वडोदरा और आणंद के बीच सड़क संपर्क पूरी तरह से बाधित हो गया है।
प्रशासन की ओर से जांच के आदेश दिए गए हैं और यह पता लगाया जा रहा है कि यह हादसा खराब निर्माण कार्य की वजह से हुआ या कोई अन्य तकनीकी खामी इसका कारण बनी।