Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रांची/दिल्ली, 9 जुलाई 2025:
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मंत्री हसन के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से जानकारी देते हुए लिखा—
“गत दिनों गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में साथी मंत्री हफीजुल हसन की हार्ट सर्जरी हुई थी। आज अस्पताल में मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। मरांग बुरु आपको शीघ्र स्वस्थ करें, यही कामना करता हूँ।”
बता दें कि मंत्री हफीजुल हसन की हाल ही में सफल हार्ट सर्जरी हुई है और वे फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों दिल्ली प्रवास पर हैं, जहां वे गंगाराम अस्पताल में भर्ती दिशोम गुरु शिबू सोरेन के इलाज की निगरानी भी कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने मेदांता अस्पताल जाकर मंत्री हसन से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री की यह सदिच्छा भेंट पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच सराहना का विषय
बनी हुई है।