जमशेदपुर बस स्टैंड में पुलिस का छापा, बंगाल से आ रही लाखों की अवैध लॉटरी जब्त – दो गिरफ्तार

जमशेदपुर बस स्टैंड में पुलिस का छापा, बंगाल से आ रही लाखों की अवैध लॉटरी जब्त – दो गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जमशेदपुर : सीताराम डेरा थाना पुलिस ने मानगो बस स्टैंड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध लॉटरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया और लाखों रुपये की लॉटरी टिकट जब्त की है।

थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों को जानकारी मिली थी कि मानगो बस स्टैंड के जरिये लगातार बंगाल से अवैध लॉटरी की खेप भेजी जा रही है। इसके बाद पुलिस टीम ने बस स्टैंड में छापा मारा और दो बड़े कार्टन में भरकर लायी गई लॉटरी जब्त की। जब्त किए गए टिकटों की संख्या करीब एक लाख बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में पारस महतो शामिल है जो लॉटरी को बस से लेकर आ रहा था, जबकि दूसरा व्यक्ति मुखिया तिउव को टिकट रिसीव करने आया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह अवैध लॉटरी पश्चिम बंगाल से धनबाद के रास्ते चाईबासा भेजी जा रही थी।

पुलिस के अनुसार, इस पूरे नेटवर्क का अनुमानित कारोबार 5 करोड़ रुपये तक का हो सकता है। फिलहाल, गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

जमशेदपुर पुलिस की कार्रवाई से लॉटरी माफिया में हड़कंप मचा है।

 

About Author

error: Content is protected !!