आईजी क्रांति कुमार गड़िदेशी पहुंचे धनबाद, कानून-व्यवस्था और साइबर क्राइम पर सख्त निर्देश

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

— जनता से मित्रवत व्यवहार और अपराध पर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर जोर

 

धनबाद: मंगलवार को बोकारो प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) क्रांति कुमार गड़िदेशी धनबाद पहुंचे और समाहरणालय स्थित जिला पुलिस कार्यालय में कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। उनके आगमन पर गार्ड ऑफ ऑनर देकर भव्य स्वागत किया गया।

 

बैठक में जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ अपराध नियंत्रण, साइबर अपराध, संगठित गिरोह, और मादक पदार्थों की तस्करी जैसे ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। आईजी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अपराध पर ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

साइबर अपराध पर विशेष जोर

 

आईजी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि साइबर क्राइम की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए तकनीकी दक्षता बढ़ाई जाए और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो। इसके साथ ही उन्होंने साइबर सुरक्षा को लेकर जन-जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया।

 

संगठित अपराध और नशा कारोबार पर शिकंजा

 

उन्होंने कहा कि धनबाद में संगठित गिरोहों की सक्रियता एक बड़ी चुनौती है, जिन पर प्रभावी कार्रवाई की जरूरत है। मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर निगरानी बढ़ाते हुए ऐसे तत्वों पर कठोर कदम उठाने के आदेश दिए।

 

महिला व बाल संरक्षण मामलों की प्राथमिकता

 

आईजी ने पॉक्सो और महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से समय-सीमा के भीतर जांच पूरी करने पर बल दिया।

 

मुहर्रम को लेकर विशेष निर्देश

 

आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर जिले में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, सभी समुदायों से मिल-जुलकर त्योहार मनाने की अपील की गई।

 

जनता से संवाद और विश्वास

 

आईजी ने कहा कि पुलिस को जनता के प्रति संवेदनशील और मित्रवत रवैया अपनाना चाहिए, ताकि आम लोग कानून-व्यवस्था के सहयोगी बन सकें।

 

इस अहम बैठक में धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, ग्रामीण एसपी कपील चौधरी, सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव सहित सभी डीएसपी, एसडीपीओ एवं थाना प्रभारियों ने भाग लिया

 

About Author

error: Content is protected !!