बोकारो : हथियार फैक्ट्री का सरगना गिरफ्तार, खुला बड़ा नेटवर्क

बोकारो : हथियार फैक्ट्री का सरगना गिरफ्तार, खुला बड़ा नेटवर्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बोकारो पुलिस ने आखिरकार उस सरगना को गिरफ्तार कर लिया है, जो अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का मास्टरमाइंड था। यह वही फैक्ट्री है जिसका खुलासा 19 जून को बोकारो के बेरमो थाना क्षेत्र के गांधी नगर ओपी अंतर्गत जरीडीह में हुआ था। उस समय छापेमारी में दो लोग गिरफ्तार हुए थे, लेकिन सरगना सूरज साव फरार हो गया था। अब पुलिस ने उसे भी दबोच लिया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी हरविंदर सिंह ने दी जानकारी:

एसपी ने बताया कि सूरज साव के साथ उसका सहयोगी सूरज प्रजापति भी गिरफ्तार हुआ है। पुलिस जांच में यह सामने आया है कि सूरज साव को इसी सूरज प्रजापति ने इस अपराध की दुनिया में धकेला। प्रजापति पहले एक मामले में जेल जा चुका है, जहां उसकी मुलाकात हथियार बनाने वाले गिरोह से हुई थी। उसी के बाद उसने सूरज साव के लिए बिहार के मुंगेर और खगड़िया से कारीगर बुलवाए।

19 जून को हुई छापेमारी में कोलकाता एटीएस और झारखंड एटीएस की टीम ने मिलकर सूरज साव के घर और कावेरी मैरिज हॉल के पास एक गोदाम से हथियार बनाने की लेथ मशीन, 6 अर्धनिर्मित पिस्टल, नकद ₹1 लाख, और हथियार निर्माण से जुड़ा अन्य सामान जब्त किया था। साथ ही यहां अवैध रूप से टिप्सी बीयर भी बनाई जा रही थी। पुलिस ने 40 केन बीयर और उससे संबंधित सामग्री भी बरामद की थी।

बंगाल से जुड़ रहा है नेटवर्क:

एसपी ने बताया कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले 29 मई को धनबाद के महुदा में भी अवैध हथियार फैक्ट्री पकड़ी गई थी, जिसमें भी पश्चिम बंगाल एटीएस की भागीदारी थी। ऐसे में माना जा रहा है कि झारखंड में बन रहे इन हथियारों का एक बड़ा नेटवर्क पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ है।

पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और आने वाले समय में और भी बड़े खुलासे संभव हैं।

 

About Author

error: Content is protected !!