DC आदित्य रंजन और SSP प्रभात कुमार ने किया समाहरणालय परिसर का निरीक्षण, सुविधाएं बेहतर बनाने के निर्देश

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: मंगलवार को धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने समाहरणालय परिसर का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर में नागरिकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में DC और SSP ने वेटिंग एरिया, पार्किंग व्यवस्था तथा कैन्टीन सुविधा की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल एवं नजारत उप समाहर्ता को निर्देश दिया कि आम जनता के हित में इन सुविधाओं को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए।

DC आदित्य रंजन ने कहा कि समाहरणालय में आने वाले लोगों को बेहतर सुविधा देना प्रशासन की प्राथमिकता है। SSP प्रभात कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण को लेकर भी जरूरी उपाय सुनिश्चित करने की बात कही।

प्रशासन द्वारा जल्द ही समाहरणालय परिसर में नई व्यवस्थाओं को लागू करने की संभावना जताई

गई है।

 

About Author

error: Content is protected !!