बोकारो में डकैती: आस्था ज्वेलर्स से हथियारबंद बदमाशों ने लूटा सोना, पुलिस को दी खुली चुनौती

बोकारो/चास:

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


बोकारो में अपराधियों ने एक बार फिर कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। यह घटना चास थाना क्षेत्र के बाईपास रोड स्थित आस्था ज्वेलर्स की है, जहां शाम करीब 6:15 बजे हथियारबंद अपराधी धावा बोलकर दुकान में रखा सारा सोना और नगद लूटकर फरार हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चार अपराधी दो बाइकों पर सवार होकर दुकान में घुसे, और हथियार के बल पर मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों को डराकर सभी सोने के जेवरात समेट लिए। इसके साथ ही ₹100 और ₹500 के नोटों के दो बंडल भी लेकर भाग निकले।
घटना भीड़-भाड़ वाले इलाके में हुई, जिससे आम लोगों में दहशत फैल गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही चास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई है, जिससे अपराधियों की पहचान में मदद मिलने की उम्मीद है।

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है। हालांकि, इस दुस्साहसी वारदात ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर आमजन और व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस कितनी सतर्क है?

Prime News 24 इस वारदात की हर अपडेट आप तक पहुंचाता रहेगा।

About Author

error: Content is protected !!