ट्रक की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!टुंडी, गिरिडीह:
बुधवार सुबह टुंडी-गिरिडीह मुख्य पथ पर कमलपुर जंगल के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं।
हादसे की जानकारी मिलते ही जिप सदस्य प्रतिनिधि गुरुचरण बास्की मौके पर पहुंचे और तुरंत टुंडी पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर टुंडी थाना प्रभारी उमाशंकर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए धनबाद भेजवाया।
थानेदार उमाशंकर ने बताया कि दोनों युवकों की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। समाचार लिखे जाने तक घायलों की पहचान नहीं हो सकी थी।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और ट्रक को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।